श्रावस्ती, मई 22 -- जमुनहा,संवाददाता। आपरेशन सिंदूर की गौरवशाली उपलब्धि पर भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से गुरुवार को मल्हीपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जमुनहा तहसील परिसर से प्रारंभ होकर वीरगंज बाजार, ब्लॉक मुख्यालय होते हुए मंडल कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदम्बिका प्रसाद वर्मा ने किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगते रहे और लोगों ने भारतीय सेना के साहस को सलाम किया। जगदम्बिका प्रसाद वर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की सुरक्षा नीति और कूटनीतिक संकल्प का प्रतीक भी है। इस तरह के अभियानों से सैनिकों का मनोबल ऊंचा होता है और आम जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.