चतरा, अगस्त 14 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूली बच्चे शामिल थे। यात्रा मुख्य चौक से प्रारंभ हुआ जो संपूर्ण गांव का भ्रमण किया। इस क्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम, 15 अगस्त अमर रहे, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, वीर शहीदों अमर रहे के नारे लगाए जा रहे थे। जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के सुनील कुमार राणा, संजय यादव, महेंद्र राम, अशोक कुमार गुप्ता, शिवकुमार दांगी, अमीर दांगी सहित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.