प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महानगर के 15 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर यात्रा में शामिल कार्यकर्ता और आमजन झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाली सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। सिविल लाइन मंडल की तिरंगा यात्रा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में पत्थर गिरिजाघर स्थित धरनास्थल से प्रारंभ होकर शहीद वाल पर समाप्त हुई जहां शहीद वीर सपूतों की याद में दीप प्रज्वलन किया गया। यात्राओं में प्रभा शंकर पांडेय, आनंद सोनकर, अर्चना शुक्ला, शिखा रस्तोगी, डॉ. शैलेश पांडेय, पार्षद पंकज जायसवाल, वंदना सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, कबीर जायस...