मुरादाबाद, अगस्त 13 -- मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर निगम द्वारा जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। बुधवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे शहर को तिरंगे के रंग से सजाया जाए। अभियान चलाकर विशेष सफाई अभियान चलाएं। धार्मिक स्थलों, स्मारकों, प्रमुख चौराहें पर सफाई करवाई जाए। 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शुरुआत इंपीरियल तिराहे से होगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा ताड़ीखाना, गुरहट्टी, जैन मंदिर होते हुए पंचायत भवन पर संपन्न होगी। रैली में एनजीओ के अलावा स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी महानगर के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.