बागपत, जनवरी 27 -- बागपत। जिलेभर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहन किया। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री केपी मलिक ने परेड की सलामी लेने के बाद ध्वजारोहण किया। जिलेभर के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा जिलेभर में राजनीतिक दलों के कार्यालयों व स्कूलों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 9:10 बजे परेड का आगमन हुआ। 9:25 बजे एसपी सूरज कुमार राय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद गणतंत्र दिवस परेड मार्च-अप हुआ। राज्यमंत्री केपी मलिक ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की सराहना करते हुए उनके अद...