बागपत, जनवरी 4 -- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा जनता वैदिक इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होकर निकली। जिसमें देश भक्ति गीतों पर लोगों भगवा झंडा लहराया, वहीं बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के द्वारा भाग लिया गया। कॉलेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर दुष्यंत तोमर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बड़ौत व विशिष्ट अतिथि मेडिसिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष तोमर रहे। प्रमुख समाजसेवी शिवेंदु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री मेरठ प्रांत अरुण गोष्टी को संबोधित किया। कहा कि शौर्य यात्रा बजरंग दल के शौर्य का प्रतीक है। जिसमें आज सारे हिंदू समाज को एक होकर एक ही मोती में माला की तरह पहनना का कार्य हुआ...