बहराइच, दिसम्बर 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जिले भरी में घर-घर संपर्क अभियान चल रहा है। सोमवार रात को आरएस एस कार्यकर्ताओं ने सह जिला संयोजक धर्म जागरण अनूप मिश्रा के नेतृत्व में नवाबगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने लोगों को भारत माता का चित्र भेंट किया और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया। सभी ने लोगों से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृतियों के संरक्षण का आह्वान किया। सह कार्यवाहक आशीष त्रिपाठी ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह अभियान समाज के हर वर्ग तक सही राष्ट्रवादी विचारों एवं सकारात्मक सोच को पहुंचाने का प्रयास है, जिससे युवा और नागरिक देशहित में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें। इस अवसर पर खंड कार्यवाहक अरुण, पर्यावरण प्रमु...