शामली, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर पूरा भारत देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। इस दौरान चौसाना मे भी एक अलग तस्वीर देखने को मिली। यहां पर देश की एकता और अखंडता की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के युवक साइकिल पर सवार होकर, हाथों में तिरंगा थामे,साइकिल पर देशभक्ति के गीतो के गूंज व साईकिल को तिरंगे के रूप से सजाता दिखा। इस दौरान चौसाना मे हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम युवक के देशभक्ति के जज्बे को सराहा और स्वागत किया।क्षैत्र के जिजौला,बल्लामाजरा,गढी हसनपुर,पठानपुरा,भडी मजरा,गंगारामपुरा सहित अन्य एक दर्जन गांव से तिरंगा साईकिल यात्रा निकाली गई। खास बात यह रही कि वारिश की तिरंगा साईकिल यात्रा को हिंदू संगठन से जुडे पदाधिकारी कंवरपाल शर्मा व उनकी टीम ने आगे बढ़कर मुस्लिम युवक के इस देशभक्ति भरे प्रयास की सराहना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.