रांची, जनवरी 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। वसुंधरा आर्ट्स की ओर से तीन दिवसीय हीरानागपुर महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार को देशप्रिय क्लब में हुई, वहीं 31 जनवरी को अंतिम नाटक ऑड्रे हाउस में प्रस्तुत किया जाएगा। यह नाट्य महोत्सव झारखंड सरकार की वित्तीय सहायता के अंतर्गत किया जा रहा है। पहले दिन झारखंड सांस्कृतिक मंच, जमशेदपुर की प्रस्तुति- सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक, रही। इसके नाटककार सुरेन्द्र वर्मा और निर्देशक शिवलाल सागर थे। इसकी कहानी 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व रानी शीलवती और राजा ओकाक के ईद-गिर्द घूमती है। मिथकीय आधार पर कुछेक बहुत तीखे समकालीन जीवनानुभव इस नाट्य-कृति में रेखांकित हुए। जहां एक ओर समसामयिक स्तर पर परिवर्तनशील मूल्यों के संदर्भ में दांपत्य संबंधों का गहरा अन्वेषण था, तो दूसरी ओर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.