पलामू, अक्टूबर 7 -- मेदिनीनगर। भारत के चीफ जस्टिस पर अदालत में जूता फेंकने के प्रयास का झारखंड क्रांति मंच ने निंदा की है। मजदूर किसान कामगार यूनियन की ओर से भी घटनाक्रम को निंदानीय बताया गया है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और यूनियन के केंद्रीय सचिव शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने घटना को भारतीय संविधान व न्यायपालिका पर हमला बताया। साथ ही आरोपी वकील के वकालत का लाईसेंस रद्द करने और आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...