फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने भी फरियादियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 95 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से महज 10 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। फरियादियों में पसियापुर गांव निवासी रामवीर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने सार्वजनिक देव स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने आस्था के केंद्र को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। उत्माननगर के अहिवरन सिंह ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि रसीदपुर की टंकी से पूरे गांव में कनेक्शन हो गए, लेकिन उनके घर को वंचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.