पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- पिथौरागढ़। रंगकर्मी हेमराज सिंह बिष्ट ने देव सिंह मैदान में उचित स्थान पर मंच निर्माण की मांग उठाई है। मंगलवार को रंगकर्मी हेमराज ने कहा कि देव सिंह मैदान नगर का प्रमुख स्थल है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन होता है। कलाकारों को मंच देने के लिए उचित स्थान पर मंच निर्माण की मांग उठाई। इससे खिलाड़ियों को भी कोई दिक्कत न हो और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी स्थान मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...