सहारनपुर, फरवरी 19 -- मोहल्ला महलतला स्थित गीताभवन चलती देवी मंदिर में जारी मंदिर जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत देव प्रतिमाओं को बाजेगाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मंडल के तत्वावधान में शिव परिवार, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा तथा मां अन्नपूर्णा की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए नगर भ्रमण यात्रा की शुरुआत से पूर्व महंत सुशील शर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण संकीर्तन मंडल के प्रधान रघुनंदन गोयल, प्रबन्धक राकेश गोयल, सभासद नीरज अग्रवाल, व्यापारी नेता मनोज गोयल आदि ने विधि-विधान से धर्मध्वजा पूजन कर और नारियल फोड़कर यात्रा की शुरूआत की। जिसमें सुसज्जित वाहनों पर विराजमान मनोहारी देव प्रतिमाओं के दर्शन कर श्रद्धालु आनन्दित नजर आयें। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु धर्मध्वजा लेकर भजन-कीर्तन...