बदायूं, फरवरी 3 -- नगर के प्राणेश्वर महादेव मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन राम दरबार, राधा कृष्ण और शीतला माता की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व वेदी पूजन और हवन पूजन के देव प्रतिमाओं शोभा यात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य प्रवीण शर्मा, शिवम शर्मा ने संपन्न कराया। धार्मिक आयोजन में राजीव सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, विष्णु सोलंकी ने सपत्नी मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। नगर भ्रमण शोभा यात्रा में महिलाओं ने बैंड की भक्ति धुन पर नृत्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...