गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे स्पोर्ट्स सन शील मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मैच में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी को मात दी। मैन ऑफ द मैच देव पाराशर ने 109 रन की पारी खेली। ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और 38 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। अर्जुन शर्मा ने शानदार 100 रन बनाए। प्रज्ञान ने 49 रन, सार्थक ने 39 और सिद्धार्थ ने 20 रन का योगदान दिया। विवान को तीन विकेट और विक्रम को दो विकेट हासिल हुआ।लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 39.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर मैच को पांच विकेट से जीत लिया।देव पाराशर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 109 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा हर्षवर्धन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.