घाटशिला, जनवरी 1 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिवार ने देव नदी तट पर वन भोज सह शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रकृति के करीब रहकर भरपूर आनंद लिया। वन भोज कार्यक्रम में अतिथि के रूप पर मुखिया राम मुर्मू उपस्थित थे। प्रधानाचार्य जयंत घटवारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और अभिभावकों के साथ विद्यालय का समन्वय बढ़ाना था। पिकनिक के दौरान माताओं और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया। खेल के आयोजन के बाद सभी ने एक साथ बैठकर सामूहिक भोज का आनंद लिया। मौके पर दीपांकर महापात्र, संजय माईती, अभिजीत भोल, रूपचंद सोरेन, सरोज भोल, अभिषेक भुई, देवांजन बेरा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.