बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इसका सारा श्रेय भाजपा के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है। विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी। लगातार तीसरी बार सबका साथ सबका विकास की उद्घोषणा के साथ भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। भाजपा नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.