इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- इटावा। देव दीपावली पर शहर के प्राचीन कालीबाड़ी माता मंदिर में दीपोत्सव पर्व मनाया गया। मंदिर परिसर को ढ़ाई हजार दीप जलाकर रोशन किया गया। रात में महाआरती हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मंगलवार रात मंदिर के महंत स्वामी सुबोधानंद महाराज की अगुवाई में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर के कोने कोने को दीप जलाकर रोशन किया गया। रात के समय दियों की रोशनी से जगमग हुए मंदिर की छटा देखने लायक ही लग रही थी। मंदिर पर दीपोत्सव के साथ गणेश लक्ष्मी का पूजन भी किया गया और छप्पन भोग लगाया गया और आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई गईं। मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं रात एक साथ मिलकर गणेश लक्ष्मी और माता दक्षिणेश्वरी देवी की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस...