लखनऊ, नवम्बर 2 -- देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवताओं के स्वागत के लिए गोमती तट स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर लगभग 2.51 लाख दीपकों को प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस बार तीन से पांच नवम्बर तक तीन दिवसीय देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। मनकामेश्वर उपवन घाट पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी श्री मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि जी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि बीते 15 वर्षों से गोमती स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान के तहत मां गोमती की आरती व देव दीपावली मनायी जा रही है। इसबार लगभग 2.51 लाख दीपकों से गोमती तट को जगमग किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। महंत जी ने बताया कि पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता पृथ्वी लोक पर नदियों के तट पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और दीपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.