मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- कार्तिक मास में गणपति धाम खाटूश्याम मंदिर में देव दीपावली के पर्व पर बड़े उत्सव का आयोजन किया गया है। इस पर्व पर विधि विधान से पूजा अर्चना करने वाली श्रदालु महिलायें अपने घरों से 11-11 दीपक लेकर मंदिर आई थी। हजारों दीपकों की रोशनी ने मंदिर परिसर को जगमग कर दिया। काशी और उज्जैन आदि धार्मिक स्थानों की तर्ज पर मुजफ्फरनगर के गणपति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने देव दीपावली का पर्व अपार उत्साह के साथ मनाया गया। देव प्रतिमाओं के श्रंगार के साथ-साथ मंदिर में भी विशेष सजावट की गई थी। मान्यता है कि देव दीपावली पर देवता आकर दीपदान करते हैं। गणपति धाम मंदिर में 11000 से अधिक दीपक रंगोली के आकार में जब रोशन हुए तो अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक भीम कंसल ने देव दीपावली पर कहा कि हमें अपनी संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.