नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- देव दीपावली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। देव दीपावली का मतलब है- "देवताओं की दीपावली"। यह पर्व उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) में सबसे भव्य रूप से मनाया जाता है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी-देवता काशी में आते हैं। इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर गंगा में स्नान करते हैं और दीप भी जलाते हैं। इस साल देव दिवाली 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। वाराणसी में यह पर्व दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। शाम के समय गंगा के घाटों पर लाखों दीपक जलाए जाते हैं। मानो पूरा शहर सुनहरी रोशनी से नहा उठता है। करीब 100 से अधिक घाटों, मंदिरों और नौकाओं पर दीपों की कतारें लगती हैं। रात को भव्य गंगा आरती, धार्मिक जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.