पूर्णिया, नवम्बर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीराम सेवा संघ पूर्णिया द्वारा आज भव्य देव दीपावली व महाआरती का आयोजन पूर्णिया सिटी काली मंदिर स्थित सौरा नदी तट पर बनारस के अनुभवी पंडितों द्वारा किया जाएगा। श्रीराम सेवा संघ के ओजस्वी कार्यकर्ताओं द्वारा सौरा नदी तट, काली मंदिर परिसर एवं सिटी पुल को पुष्प माला, भगवा ध्वज, बिजली की लाइटिंग, तोरणद्वार,आकर्षक रंगोली एवं 11000 दीपों से सजाया जा रहा है। देव दीपावली एवं महाआरती स्थल अद्भुत छटा बिखेर रही है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। पचास हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं को बैठने के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। गाड़ी पार्किंग, आवागमन, सुरक्षा, देव दीपावली व महाआरती दर्शन हेतु मुकम्मल व्यवस्था की गई है। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के अनेक काउंटर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.