जौनपुर, नवम्बर 4 -- जौनपुर, संवाददाता। आदिगंगा गोमती के विसर्जन, गोपी और अचला देवी घाट पर देव दीपावली की तैयारी जोरों पर हो रही है। बुधवार की शाम घाट हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा उठेंगे। घाटों पर पहले रंगोली प्रतियोगिता होगी। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद दीपदान और आदिगंगा की आरती की जाएगी। मंगलवार को दिनभर घाटों पर तैयारियां होती रहीं। गोकुल घाट पुरानी बाजार पर भी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके अलावा शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विसर्जन घाट पर नगर पालिका ईओ पवन कुमार के निर्देशन में घाटों की साफ सफाई करा दी गई हैं। सद्भावना पुल, नौ दुर्गा शिव मंदिर समेत अन्य स्थानों पर विद्युत झालर और लाइट लगाकर सजावट की गई। हालांकि सजावट और मंच निर्माण का कार्य सभी घाटों पर बुधवार को दोपहर तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.