अलीगढ़, नवम्बर 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा में देव दिवाली पर अचल सरोवर दीपकों से सराबोर हो गया। पूरे सरोवर को एक लाख से अधिक दीपकों से सजाया गया। इसके साथ अचल सरोवर के आस पास के मंदिर भी दीपकों की रोशनी में शोभायमान हुए। मंदिर व विभिन्न संगठनों ने मंदिर से लेकर अचल सरोवर तक दीपकों की ऐसी शृंखला बनाई की हर कोई देखता ही रह गया। देर रात तक अचल सरोवर पर देखने वालों का मेला लगा रहा। सुबह आठ बजे से ही लोगों ने अचल सरोवर पर जाकर तैयारियां शुरु कर दीं। पहले तो रंगोली बनाने की तैयारी हुई। आकृतियां बनाकर उनमें रंग भरे गए। इसके बाद उन आकृतियों को दीपकों से सजाया गया। इसके अलावा अचल सरोवर की बाउंड्री, सीड़ियों पर मुख्य द्वारों पर भी दीपक रखे गए। सरोवर का एक भी स्थान ऐसा नहीं दिखा जहां पर दीपक न रखे गए हों। देर शाम जैसे ही दिन ढल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.