औरंगाबाद, फरवरी 12 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को देव थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीपीओ चंदन कुमार ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़े थे। एसडीपीओ ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कुछ मामलों के शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया। मलहारा गांव के अजय कुमार ने अपने जमीन तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। विशुनबांध गांव के जितेंद्र यादव ने जमीन कब्जा मामले में मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। देव सोती मोह...