मेरठ, फरवरी 1 -- बहसूमा। डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कक्षा 12 के छात्रों के लिए फेयरवेल विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सचिव जगदीश त्यागी, प्रधानाचार्या जिया जैदी ने किया। प्रधानाचार्या जिया जैदी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि आज का दिन विद्यालय परिवार के लिए गर्व एवं संवेदना दोनों से परिपूर्ण है। मिस्टर फेयरवेल का खिताब देव चौधरी, मिस फेयरवेल का खिताब हिमांशी देशवाल को मिला। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, मानसी दुबलिश, समन्वयक मुकुल त्यागी, शिवम तिवारी, अमित गौतम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.