घाटशिला, जनवरी 11 -- घाटशिला, संवाददाता। काशिदा एथेलेटिक्स क्लब मैदान में क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट 'केग प्रीमियर लीग' के चौथे सीजन का तीसरे दिन देव एक्सपोर्ट बनाम दत्ता इंटरप्राइज के बीच खेला गया। देव एक्सपोर्ट टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में देव एक्सपोर्ट ने 19.4ओवर में 10 विकेट खोकर के 196 रन बनाए। जिसमें तुषार 42 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके 5 छक्के के मदद से 89 रन,अमित 17 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके 1 छक्के के मदद से 24 रन, सुदिप्त महतो 9 गेंद में 1 चौके 2 छक्के के मदद से 20 रन बनाए। दत्ता इंटरप्राइज की ओर गेंदबाजी में पियुष गोराई ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट , अरित्रो 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने आई दत्ता इंटरप्राइज की टीम 19 ओवर में 10 वि...