शामली, फरवरी 7 -- क्षेत्र के गांव खेडी पटटी निवासी एक व्यक्ति ने देव हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही एवं तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के खेडी पटटी निवासी शशिकांत पुत्र भगवान ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रूपा का 1 दिसंबर 2025 को बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद 5 दिसंबर को छुट्टी दे दी गई, लेकिन मरीज को लगातार दर्द व संक्रमण की समस्या बनी रही। 10 दिसंबर को टांके काटते समय भी संक्रमण को नजरअंदाज किया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 19 दिसंबर को यह कहकर छुट्टी दे दी गई कि मरीज की आंतें कमजोर हैं। पीडित का कहना है कि लगातार दर्द बढ़ने पर अन्य जांच कराई गई, जिसमें पेट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.