श्रीनगर, जून 13 -- प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्म भूषण से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट की धर्मपत्नी देवेश्वरी देवी के निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की प्रार्थना की। इस मौके पर उत्तराखंड काउंसिल के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी, बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूपश्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश जोशी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, सह सचिव देवी प्रसाद खरे, पूर्व सहसचिव प्रदीप मैठाणी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, पूर्व सचिव विकास पंत, सुरेंद्र सिंह रौथाण, बलवीर सिंह रौतेला, ओमप्रकाश मैठाणी, नितेश भारती, सुनीता भंडारी, राजेश जैन, विवेक जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.