मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया प्रखंड को नया डीडीओ मिल गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय सिरकोहियां बालक के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार राय को अतिरिक्त प्रभार देते हुए चिह्नित मध्य विद्यालय, मनिकपुर का डीडीओ नियुक्त किया गया है। पूर्व में उमवि लक्ष्मीपुर, अरार के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार डीडीओ का कार्यभार संभाल रहे थे, लेकिन मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रसित होने के कारण उन्होंने पदमुक्ति का अनुरोध किया था। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा जारी निर्देश के आलोक में देवेंद्र राय ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मवि मणिकपुर, मवि सिरकोहियां बालक, प्रावि चाको छपरा एवं प्रावि बहिलवारा रुपनाथ कन्या में आवश्यक कागजात व अनुपस्थिति विवरणी...