चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सेरसा चक्रधरपुर के तात्वाधान में सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में चल रहे 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैच में आज देवेंद्र नाथ माझी फाउंडेशन चक्रधरपुर की टीम ने पीयरलेस कोलराकाता को 13-12 गोल से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फायनल में प्रवेश कर गया है। गुरुवार को वह पहले से क्वार्टर फायनल में पहुंच चुके सेल फुटबॉल एकादमी बोकारो के साथ दूसरा क्वार्टर फाइनल में भिड़ेगी। बुधवार को हुए रोमांचक मैच में खेल के प्रथर्माद्ध में ही देवेंद्र माझी स्पोर्टस फांउडेशन की टीम के खिलाड़ी लालू तिकी (जर्सी नंबर 18) ने 29 में मिनट में एक गोल दागकर मैच में अपनी बढ़त बना लिया। इसके बाद मैच के मध्यांतर तक चक्रधरपुर टीम 1-0 गोल से आगे रही। मध्यांतर के बाद पीयरलेस कोलकाता के खिलाड़ी अरुप र...