चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मैच में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने चक्रधरपुर के देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब को 47 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। अब क्वार्टर फाइनल में चाईबासा क्रिकेट क्लब का मुकाबला 9 फरवरी को टॉउन क्लब चाईबासा और एसआर रुंगटा ग्रुप के विजेता के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से 14 फरवरी को होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया है। पारी की शुरुआत करने आए साकेत कुमार सिंह ने आक्रमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.