वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को मिली सफलता पर काशी के मराठी समाज के लोगों खुशी जाहिर की है। शुक्रवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बृहन्महाराष्ट्र मंडल की ओर से उत्तर प्रदेश विभागीय कार्यवाह षडानन पाठक कारखेड़कर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने अगस्त्यकुंडा स्थित अगस्त्येश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया। इस दौरान पं.श्रीकांत पाठक, श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सहआचार्य पं.अनुपम दीक्षित, पं.आशीष औंढेकर, पं.आश्रय मिटकर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...