नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी इलेक्शन की बारी है। यहां पर शिवसेना और भाजपा परंपरागत रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा ज्यादा सीटें चाहती है। यही कारण है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा के बीच कुछ खींचतान भी है। इसे ही खत्म करने के लिए रविवार को लगातार दो घंटे तक सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मीटिंग हुई। लंबे समय बाद ऐसा हुआ, जब दोनों नेता एक साथ बैठे और चर्चा की। दोनों के बीच नई सरकार के गठन के बाद से ही खींचतान की खबरें आती रही हैं। महायुति की यह बैठक सीएम फडणवीस के वर्षा बंगले पर ही हुई। सूत्रों का कहना है कि भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच बने महायुति गठबंधन में 150 सीटों को लेकर सहमति है। लेकिन अब भी कुल 227 सीटों वाली बीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.