उरई, मार्च 31 -- कुठौंद। जालौनी देवी परिसर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिवस संगीतकारों ने खूब भक्ति की रसधारा बहाई। झांसी की भजन गायिका सीतू सिंह व सुनील पांचाल की टोली ने माता रानी के गीतों का इस कदर गुणगान किया कि हर कोई झूमने लगा और माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगा। जालौनी देवी परिसर में ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि महोत्सव के मौके पर प्रथम दिन कन्याओं के पूजन के बाद कलश स्थापना कर माता रानी की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मन्दिर परिसर में पहुंच रहे सभी भक्तों के लिए अखण्ड भंडारे का शुभारंभ किया गया जो अनवरत नौ दिन तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। आयोजक अजीत सिंह सेंगर ने बताया कि नवरात्र तक प्रत्येक शाम को भजन संध्या में नामगिरामी भजन गायक शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.