गया, जनवरी 19 -- आमस की करमडीह पंचायत के बनकट गांव में देवी मंदिर स्थापना और ज्ञान महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। शिव शक्ति नवयुवक क्लब की अगुआई में गाजे-बाजे के साथ यात्रा मंदिर से चलकर सुग्गी, शिवनगर, चंडीस्थन होते हुए पहाड़पुर डैम पहुची। यहां आचार्य दीपक मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण से 551 कलश में जलभरी करायी। इसके बाद श्रद्धालु मां देवी की जयकारा लगाते हुए वापस मंदिर लौटे। आचार्य दीपक मिश्रा दुर्गा-सरस्वती पाठ और रात में श्रीमद् भागवत कथा लोगों को श्रवण कराएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इससे पूरा गांव भक्तिमय सा हो गया है। आयोजन के अध्यक्ष रामबिलास यादव, लखन शर्मा, अजय शर्मा व बंगाली यादव ने बताया कि 28 जनवरी को भंडारे के साथ पूर्णाहूति होगी। चरित्र यादव, उपेन्द्र शर्मा, डीएन यादव,...