औरंगाबाद, मार्च 31 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना के बड़वां बसंतपुर गांव के देवी स्थान मंदिर प्रांगण में 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को महामंत्र का उच्चारण कर इसकी शुरूआत हुई। सोमवार को अखंड कीर्तन कार्यक्रम का समापन हवन करने के साथ हुआ। इसके साथ ही भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। रात्रि में जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से देवी मंदिर के प्रांगण में सुख, शांति व समृद्धि को लेकर पूजन, अखंड भजन कीर्तन, हवन का आयोजन कराया गया है। पूजा अर्चना पंडित बृजनंदन चौबे ने कराई। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से न सिर्फ लोगों के बीच आस्था बढ़ती है बल्कि आपसी भाईचारा भी कायम रहता है। महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नंद कुमार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.