भदोही, अप्रैल 3 -- गोपीगंज। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र के छठवें दिन गुरुवार को देवी मंदिरों मे प्रात:काल से भक्तो की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने छठवें दिन ललिता गौरी मां का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरो मे मां शेरा वाली का कात्यायनी के स्वरूप में श्रृंगार किया गया जिनका दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए। फूल-माला,नारियल,चुनरी आदि चढ़ाकर लोगों ने सुखद जीवन की कामना की। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर और गांव माहौल देवी मय नजर आ रहा है। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। नव दुर्गाओं में मां कात्यायनी का महत्व और शक्तियां अनंत हैं। भोर से ही मंदिरों पर कतारबद्ध पुरुषों-महिलाओं ने माता रानी का श्रद्धा और उत्साह से दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.