गिरडीह, फरवरी 19 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के आदर्श ग्राम भंडारो में श्री श्री 1008 दुर्गा शतचंडी पाठ सह देवी भागवत महायज्ञ के लिए गांव के नवनिर्मित दुर्गा मंडप में भूमि पूजन और ध्वजा अवतरण बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। अनुष्ठान में यज्ञाचार्य शिवनंदन पांडेय के नेतृत्व में सतीश पांडेय, दामोदर पांडेय एवं अयोध्या पांडेय ने संयुक्त रूप से वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया। मुख्य यजमान महेंद्र प्रसाद वर्मा एवं धर्म पत्नी शकुंतला वर्मा ने पूरे श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में भाग लिया। मंदिर के पुजारी प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित हुआ। यज्ञशाला और मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा में समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के अनुस...