प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत मानिकपुर के सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर पूर्व प्र्रधान प्रेमचन्द जायसवाल के संयोजन में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया है। बुधवार को सिद्ध पीठ ज्वालादेवी मंदिर से स्वामी आनंदाश्रम के वैदिक मंत्रों से पूजित कलश सिर पर धारण कर श्रद्धालुओं की टीम कलश शोभा यात्रा निकली। कलश स्थापना देवी पूजन के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा की शुरुआत स्वामी आनंदाश्रम ने की। देवी प्राकट्य, महात्मय के साथ कथा की शुरुआत की। आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर प्रेमचन्द्र जायसवाल, मिथलेश कुमारी, लवकुश बाबा, रेखा जायसवाल, राजेश मौर्या, सुषमा जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम दुलारे मौर्य, मालती देवी, पंकज जायसवाल, बसन्त सोनी, मनोज तिवारी, धनंजय मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, वीरेन्द्र...