हरिद्वार, मार्च 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि देवी भगवती समस्त जगत का उद्धार करती हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में नवरात्र साधना के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि देवी भगवती अत्यन्त करुणामयी हैं और उनकी शक्ति इस संसार में अपरंपार है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में सभी को नौ दिनों तक पूर्ण विधि विधान से देवी दुर्गा की आराधना और पूजन अवश्य करना चाहिए। नवरात्र आराधना से प्रसन्न होकर देवी भगवती अपने भक्तों का कल्याण करती है। कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में साक्षात विराजमान मां दक्षिण काली के दर्शन और पूजन करने से सभी संकट दूर होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.