पौड़ी, दिसम्बर 16 -- नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद डड़वाल मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं आर्ट्स यूनिवर्सिटी फरीदाबाद और एनसीआर दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मानद डॉक्टरेट आवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि उनका लक्ष्य निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में जिला एवं राज्य को प्रगति पथ पर अग्रसर रखना है। मानद उपाधि मिलने पर स्कूल के शिक्षकों और बुद्धिजीवियों आदि ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...