जौनपुर, मार्च 31 -- सुइथाकला। क्षेत्र के देवी धाम बसौली में नवरात्रि के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। दर्शन के लिए आए भक्तों में अलग उत्साह दिखा। मंदिर के मुख्य पुजारी पं.रमेश तिवारी ने बताया कि यह मंदिर 14 कोस में विख्यात है। करीब 250 वर्ष प्राचीन मंदिर अलौकिक रहस्यों से भरा हुआ है। चैत्र नवरात्रि में करीब 50 किमी दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर माता शीतला के दिव्य अलौकिक दर्शन करने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर को भव्य रूप देने व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है। गायत्री मंदिर पर हुआ पांच कुंडी यज्ञ सतहरिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.