लखनऊ, दिसम्बर 9 -- राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने यात्रा निकाल कर सौंपा ज्ञापन लक्ष्मण पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकाली यात्रा लखनऊ, संवाददाता। हिन्दू देवी-देवताओं और सनातन परम्पराओं पर अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने लक्ष्मण पार्क से शुरू हुई यात्रा हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक गई। हाथों में भगवा व तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर निकले कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे ने कहा कि इधर बीते कई महीनों से अराजक तत्वों द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं, धार्मिक स्थलों और सनातन परम्पराओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.