हाजीपुर, मई 6 -- महुआ। एक संवाददाता प्रखंड के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर में चल रहे 9 दिवसीय राम कथा का समापन सोमवार को किया गया। इस मौके पर देवी-देवताओं के जयघोष गूंज उठे। यहां पर पूरे 9 दिनों तक राम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होती रही। राम कथा समापन के मौके पर भगवान की आरती और उनका विधि विधान के साथ पूजन किया गया। यहां पर राम कथा सुना रहे संतों ने प्रभु श्री राम के जीवन लीला और उनके आदर्शों को बताया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम अपने आदर्श के लिए जाने जाते हैं। उनकी मर्यादा ही पुरुषों में उत्तम हुई। हर व्यक्ति को उनकी गुणों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पर राम कथा होती है वहां पर लोगों में से वैमनस्यता दूर होकर अपनत्व, भाईचारा और सहिष्णुता आती है। भगवान राम सर्वगुण संपन्न थे। उन्होंने पिता की आज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.