हापुड़, फरवरी 15 -- शिव मंदिर में धूमधाम के साथ की गई देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महिलाओं ने भव्य कलश निकाली। गढ़ में तहसील रोड पर कैनरा बैंक वाली गली के शिव मंदिर में रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें शामिल भक्त पूरी तरह श्रद्धा और उल्लास के बीच भागीदार बने। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन और मूर्ति स्नान से हुई, जिसके बाद महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिस पर रास्तों में खड़ी महिला बच्चों की भीड़ ने जयकारे लगाते हुए जगह जगह पुष्पवर्षा की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश, खाटू श्याम, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, बजरंगबली हनुमान, राम दरबार, मां शेरावाली, काली माता, चामुंडा माता और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर पूर्णा...