मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहू पोखर स्थित बड़ा मंदिर में 350 वर्ष पूर्व पूर्वजों द्वारा स्थापित देवी देवताओं की प्राचीन प्रतिमाओं को लोकल पेंटर द्वारा पेंट किया जा रहा है। इसका साहू परिवार ने विरोध किया है। मंदिर के सेवईत रामेंद्र साहू ने कहा कि दो दिनों से पर्दा लगाकर गुप्त रूप से प्रतिमा की सफाई के नाम पर प्रतिमा की पेंटिंग की जा रही है। 350 वर्ष पूर्व पूर्वजों द्वारा स्थापित संगमरमर की प्रतिमाओं को केमिकल पेंट लगाकर खराब किया जा रहा है। साहू परिवार इसकी निंदा करता है और जिला प्रशासन से अनुरोध करता है कि इसे रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.