प्रयागराज, अप्रैल 4 -- चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि को शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी व मां ललिता देवी के दरबार में मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु आस्था से सराबोर रहे। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मां से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। दोनों शक्तिपीठ के साथ ही मां अलोपशंकरी मंदिर में मां का पालना छूने के लिए सुबह और देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। आस्था के बीच धामों के परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ दिनभर चलता रहा तो मां को फल, फूल, नारियल व चुनरी का भोग भी लगाया गया। तीनों शक्तिपीठों में शाम सात बजे शृंगार आरती और मध्यरात्रि 12 बजे की शयन आरती के समय परिसर जय माता दी के जयकारों के बीच गूंजता रहा। वहीं, चौक स्थित मां खेमा माई के शृंगार का दर्शन करने के लिए जयकारा लगाकर श्रद्धालु पहुंचते दिखे। आज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.