चम्पावत, जुलाई 19 -- लोहाघाट। बिशंग के कोट महरा गांव में मां भगवती का 22 दिनी देवी जागर जारी है। जागर में महिलाओं ने भजन पेश किए। जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया कि दसवें दिन चौबे गांव के लोगों ने भंडारे में अपनी सेवाएं दी। जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने महाभारत और रामायण कालीन गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया। देवडांगरों ने गद्दी लगाकर लोगों की समस्या का निवारण किया। दीपक करायत, राजेश चौबे, दिनेश ढेक, केएन चौबे, त्रिभुवन उपाध्याय, कैशव चौबे, अशोक फर्त्याल, शिवराज माहरा, राजेन्द्र माहरा, नितिन ढेक,गिरीश माहरा, महेन्द्र ढेक, सुनील माहरा, कमल माहरा, सुरेन्द्र ढेक, विनोद माहरा आदि ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...