उन्नाव, अप्रैल 10 -- पुरवा। नगर स्थित मां आनंदेश्वरी देवी मंदिर में मंगलवार रात भव्य मां दुर्गा जागरण सम्पन्न हुआ। कलाकारों ने रात भर भक्तिगीतों व झांकियों से सराबोर कर दिया। कस्बे के पश्चिम टोला स्थित मां आनंदेश्वरी देवी मंदिर में प्रांगण में जागरण की शुरुआत आचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण करके गणेश वंदना से हुई। दीपक जयपुरिया ने कहा चलो बुलाया आया है भजन गया। मन्नू पंडित, छोटू बाजपेई व पिंकी गुप्ता ने गाना गाया। वही आकर्षण झांकियां पेश की गई। कार्यक्रम में शिब्बू, श्यामू, संतोष, संजीव, मनीष सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुबह कार्यक्रम के समाप्ति के बाद भंडारा हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.